Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

भारत में कोरोना से तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2 95041 नए केस, 2023 की मौत, उत्तराखंड में भी बना रिकॉर्ड

भारत में कोरोना संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 95041 नए केस दर्ज किए गए। वहीं, 2023 की मौत हुई।


भारत में कोरोना संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 95041 नए केस दर्ज किए गए। वहीं, 2023 की मौत हुई। दोनों ही अब तक के सर्वाधिक आंकड़े हैं।
दूसरी लहर का प्रकोप इतना ज्यादा है कि अकेले अप्रैल में ही 34 लाख नए केस सामने आए हैं। इसका मतलब कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 21 दिनों में देश में 34 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल में अब तक 34,66,795 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इन 21 दिनों में कुल 20,085 मौतों हो चुकी हैं।
उत्तराखंड में कोरोना ने फिर बनाया रिकॉर्ड
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक दिन का फिर से रिकॉर्ड टूटा। मंगलवार 20 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 24 घंटे के भीतर 3012 नए संक्रमित मिले। वहीं, 27 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 17 अप्रैल को सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए थे। उस दिन 2757 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड के 106 स्थानों पर लॉकडाउन लगाया गया है।
मंगलवार को 734 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, अब प्रदेश में 21014 कुल एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 129205 हो गई है। इनमें 103633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1919 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। एक दिन में सर्वाधिक देहरादून में 999 संक्रमित मिले। हरिद्वार में 796, उधमसिंह नगर में 565, नैनीताल में 258, टिहरी जिले में 137 संक्रमित मिले।
106 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 हो गई है। इन क्षेत्र में पूरी तरह से लॉकडाउन है। व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक गतिविधियां वहां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। घर के एक सदस्य को ही आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। इनमें देहरादून में 47, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 35, पौड़ी में तीन, उत्तरकाशी में पांच, उधमसिंह नगर में एक, चंपावत में पांच, चमोली में एक कंटेनमेंट जोन हैं।

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा, दुकानें दोपहर दो बजे से बंद

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू अब रात नौ बजे की बजाय शाम सात बजे से लगाया जाएगा। इसे आज से ही लागू किया जा रहा है। साथ ही शहरी क्षेत्र में आवश्यक वस्तु को छोड़कर सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे बंद कर दिए जाएंगे। साप्ताह में हर रविवार को पूरे प्रदेश में पूरी तरह कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी गई हैं।