बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भगवा टोपी में नजर आए सभी सांसद और मंत्री, दी गई पीएम मोदी की तस्वीर वाली चॉकलेट
दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी भगवा रंग में रंगी नजर आई। बैठक से पहले पार्टी के सभी सांसद नई टोपी में नजर आए।
दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी भगवा रंग में रंगी नजर आई। बैठक से पहले पार्टी के सभी सांसद नई टोपी में नजर आए। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने चार राज्यों की जीत के बाद अहमदाबाद में जो रोड शो किया था। उस दौरान यही टोपी पहनी गई थी। अब यही टोपी सभी सांसदों और मंत्रियों को वितरित की गई हैं। इसके साथ ही बीजेपी सांसदों को खास तरह की चॉकलेट भी दी गई। इस पर पीएम मोदी की तस्वीर छपी हुई है। चार राज्यों में मिली चुनावी जीत के बाद बीजेपी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही है।जानकारी के अनुसार सांसदों को बांटी गई टोपी को गुजरात बीजेपी की ओर से तैयार किया गया है। ये पार्टी नेताओं को बहुत पसंद आई है। इस टोपी का लुक ठीक उसे तरह से है, जैसी टोपी पीएम मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान पहाड़ी टोपी पहनी थी। यानी उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी का डिजाइन अब भाजपा की भगवा टोपी के रूप में देखा जा रहा है। भगवा रंग की इस टोपी में आगे कमल का फूल जड़ा है। इसके बाद दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल ने ये टोपियां और एनर्जी बूस्टर चॉकलेट मंगवाई। ये सभी टोपियां करीब चार सौ सांसदों को वितरित की गईं थी। अब पार्टी सांसद ये टोपियां पहन कर घूम रहे हैं और एनर्जी बूस्टर चॉकलेट खाते हुए नजर आ रहे हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



