उत्तराखंड में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ा दून का तापमान
उत्तराखंड में अभी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह और जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 31 जुलाई से लेकर चार अगस्त तक चार जुलाई तक राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही तेज बौछार, आकाशीय बिजली चमकने, नदी नालों का जल स्तर बढ़ने की भी संभावना के मद्देनजर सुरक्षित स्थान पर रहने की लोगों को सलाह दी गई है। इस बीच बारिश के बावजूद देहरादून में फिर से गर्मी सताने लगी है। दून के तापमान में करीब तीन डिग्री का इजाफा देखा जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
सोमवार 31 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। अगले दो दिन दो अगस्त तक अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद तापमान गिरेगा और तीन से सात अगस्त तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सात अगस्त तक दून में हर दिन कहीं कहीं बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



