Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

अखिल गढ़वाल सभा ने अभय सिंह नेगी को दिया कोटेश्वर प्रसाद शर्मा ‘मंजेठा’ प्रोत्साहन राशि का 50000 रुपये का चेक

अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की ओर से इस बार कोटेश्वर प्रसाद शर्मा ‘मंजेठा’ प्रोत्साहन राशि का रुद्रप्रयाग जिले के अभय सिंह नेगी को दी गई। उन्हें एक समारोह में 50000 रुपये का चेक दिया गया। अभय सिंह नेगी ने राजकीय इंटर कॉलेज दैणा ब्लॉक उखीमठ जिला रुद्रप्रयाग से हाईस्कूल और इंटरमीडिएड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अभय सिंह नेगी के पिता भरत सिंह नेगी का देहांत अभय की बाल्य अवस्था में ही हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद विषम परिस्थितियों में अभय ने हाई स्कूल में 87% एवं इंटरमीडिएट 81% से पास किया। उन्होंने अपने स्कूल में ही नहीं, अपितु पूरे क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की ओर से मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों में से एक छात्र-छात्रा को ₹50000 की धनराशि दी जाती है। अखिल गढ़वाल सभा भवन में आज अभय नेगी को कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मुख यह धनराशि दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर अखिल गढ़वाल सभा के महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि अभय एक होनहार बच्चा है। वह एनडीए की तैयारी कर रहा है और सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। सभा के सभी पदाधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज दैणा उखीमठ के सभी सम्मानित शिक्षकों का आभार प्रकट किया कि उनके द्वारा अभय की प्रतिभा को तराशा गया। साथ ही उन्होंने अभय को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, सचिव दिनेश बौड़ाई, कोषाध्यक्ष संतोष गैरोला, सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट, संगठन सचिव डॉक्टर सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रबंध सचिव विरेंद्र असवाल, दिनेश सकलानी, उद्बीर सिंह पवार, वीरेंद्र असवाल, दयाराम सेमवाल आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।