Video: केदारनाथ में उतरा वायुसेना का चिनूक हेलीकाप्टर, क्रेश एमआइ 17 के मलबे को ले जाएगा साथ
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग की गई। यह हेलीकाप्टर यहां निर्माण कार्यों के लिए मशीनें लाएगा। साथ ही 14 अप्रैल 2018 में क्रेश हुए एमआइ 17 का मलबा लेकर जाएगा।
केदारनाथ धाम में अब एयरफोस के चिनूक हेलीकॉप्टर की लैडिंग की तैयारी काफी समय से चल रही थी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोनिवि (डीडीएमए) ने चिनूक की लैडिंग के लिए पहले से बने 100 मीटर लम्बे और 50 मीटर चौड़े हेलीपैड का विस्तार कर लिया था। इसी के करीब बड़ी मशीनों को उतारने के लिए 50-30 मीटर का कच्चा पैच तैयार किया गया है।
केदारनाथ धाम में आपदा के बाद पहले नेहरु पर्वातारोहण संस्थान द्वारा पुनर्निर्माण कार्य के लिए भारी मशीनें उतारी गई थी। इसमें भी एयरफोर्स के एमआई 17 और एमआई 26 का प्रयोग किया गया। इसके बाद फिर से केदारनाथ में शेष कार्यो के लिए बड़ी मशीनों का उतारा जाना है। इसके लिए चिनूक हेलीकॉप्टर की आज लैंडिंग की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






