Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

पिथौरागढ़ हवाई अडडे को विकसित करेगी वायु सेनाः सीएम धामी

नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना की ओर से विकसित किया जायेगा। पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन के फलस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुंच सकते है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधान सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास यथा रोड, रेल, दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है। लंबित कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए सीमांत जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रतिमाह बैठक आयोजित कर न्यूनतम समय में कार्यो को निस्तारित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सीमांत जनपदों में लंबित सभी कार्यो को प्राथमिकता पर सम्पादित कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास के कार्यों से प्रदेश में पर्यटन बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है। यहां लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति प्रत्यक्ष/ परोक्ष रूप से सेना से जुडें है। मैं स्वंय सैनिक परिवार से हॅू। सेना के प्रति लोगों के दिल में अथाह प्रेम है। सेना के कार्य उत्तराखण्ड राज्य में प्राथमिकता के आधार पर करवाये जायेगें। बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू भी उपस्थित थे।