Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

यूरोलॉजिकल कैंसर के प्रति एम्स ऋषिकेश करेगा लोगों को जागरूक, 13 जुलाई को राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

यूरोलॉजिकल कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक करने और इस बीमारी से ग्रसित रोगियों के समुचित इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश की ओर से एक समग्र कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। अगले महीने 13 जुलाई को उत्तराखंड के राज्यपाल इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न स्थानों से यूरोलॉजिकल विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभवों और विचारों को साझा करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूरोलॉजिकल कैंसर से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों के निदान के लिए एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग की ओर से पिछले लम्बे समय से विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियानों के तहत जन-जागरूकता के कार्यक्रमों के अलावा सेमिनारों का आयोजन, गोष्ठियां और लाईव कार्यशालाओं का आयोजन शामिल है। इस श्रृंखला में अब अगले महीने 13 जुलाई को एम्स के मुख्य सभागार में एक वृहद सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित यूरोलॉजिकल कैंसर को मात दे चुके उन सभी लोगों के विचार साझा होंगे जो एम्स के यूरोलॉजी विभाग में इलाज करवाने के बाद पूर्व में अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और वर्तमान में स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए यूरोलॉजी विभाग के हेड और कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अंकुर मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स के निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास, पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. विवेक लाल और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. एसएन संखवार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम को एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह विशेष तौर से संबोधित करेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यूरोलॉजिकल कैंसर और इसके प्रति जागरूकता विषय पर प्रकाशित एक पुस्तक का विमोचन भी किया जायेगा। साथ ही यूरोलॉजिकल कैंसर से जूझ रहे लोगों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पल लाईन नम्बर भी जारी होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उल्लेखनीय है कि भारत में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके पुरूषों में प्रोस्टेट कैंसर के विकसित होने का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा किडनी और यूरीन ब्लाडर में भी कैंसर होने के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग का प्रयास है कि यूरोलॉजिकल कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक कर उन्हें इस बीमारी के लक्षणों, बचाव और इलाज के प्रति विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाय। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस विषय में यूरोलॉजी विभाग द्वारा पूर्व में भी विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मूत्र रोग से सम्बंधित यूरोलॉजिकल कैंसर से जूझ रहे हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।