कौशल विकास में मदद के लिए ग्राफिक एरा हिल और नाइलिट के बीच करार, पाठ्यक्रम होगा ज्यादा सुदृढ़
देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज और इलैक्ट्रॉनिकी और सूचना मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अन्तर्गत राष्ट्रीय इलैक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट), (पूर्वतन डीओईएसीसी सोसायटी) हरिद्वार के बीच आज करार किया गया।
देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज और इलैक्ट्रॉनिकी और सूचना मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अन्तर्गत राष्ट्रीय इलैक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट), (पूर्वतन डीओईएसीसी सोसायटी) हरिद्वार के बीच आज करार किया गया।करार का उद्देश्य नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को सशक्त बनाना है। इस के तहत दोनों संस्थानों ने कौशल विकास एवं क्षमता विकास निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का फैसला लिया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, प्रोफेसर जे कुमार ने बताया कि इस समझौते से वोकेशनल और जनरल पाठ्यक्रम ज्यादा सुदृढ़ एवं सशक्त होंगे और उनमें बदलाव करने की भी सहूलियत होगी। वहीं दूसरी ओर नाइलिट हरिद्वार के डायरेक्टर अनुराग कुमार ने कहा कि इस समझौते से छात्र-छात्राओं को उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






