Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ाए गए पेट्रोल और डीजल के रेट, प्रमुख शहरों में हो गया इतना महंगा

महंगाई की मार से आम आदमी लाचार होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी का असर रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दामों में भी पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम माह की शुरुआत में ही बढ़ाए गए थे।

महंगाई की मार से आम आदमी लाचार होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी का असर रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दामों में भी पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम माह की शुरुआत में ही बढ़ाए गए थे। दो बार सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। ऐसे में फल, सब्जी से लेकर रसोई का बजट भी बिगड़ चुका है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो दिनों से लगा ब्रेक आज बुधवार यानी 27 अक्टूबर, 2021 को खत्म हो गया और आज दामों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन तेल की कीमतों में फिर से 35-35 पैसों की बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.94 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बता दें कि आज की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ATF या जेट फ्यूल से भी 36.63 फीसदी ज्यादा महंगा हो गया है। दिल्ली में ATF लगभग 79 रुपये प्रति लीटर बिकता है।
एक वजह ये भी
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने की एक वजह रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा उत्पाद शुल्क भी है। सरकार ने 5 मई, 2020 को उत्पाद शुल्क को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा दिया था, जिसके बाद से पेट्रोल 36 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 26 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 19 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। हालांकि, उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम सुधरकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, लेकिन पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.9 रुपये प्रति लीटर पर कायम है। इसी तरह डीजल पर भी उत्पाद शुल्क 31.8 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वाहन ईंधन पर उत्पाद शुल्क कटौती अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान होगी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के शुल्कों से सरकार मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण, अनाज और रसोई गैस वितरण जैसी योजनाएं चला रही है। इससे महामारी के दौरान लाखों लोगों को मदद मिली है।
प्रमुख शहरों में आज के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 113.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.75 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 108.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 104.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.92 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में दाम
देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव होता है। नई कीमतों अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों और विदेशी मुद्रा दर के हिसाब से तय की जाती हैं। आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।