Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मस्जिद के बाद अब कांग्रेस दफ्तर को किया हल्का गुलाबी, विरोध में कांग्रेस हुई लाल पीली

पीएम मोदी का वाराणसी में दौरा हो रहा है और जिला प्रशासन सारे भवनों को हल्का गुलाबी करने में तुला है। कुछ  दिन पहले एक मस्जिद को गुलाबी करने का विरोध हुआ तो दोबारा इसे मूल रंग सफेद रंग में रंग दिया गया।

पीएम मोदी का वाराणसी में दौरा हो रहा है और जिला प्रशासन सारे भवनों को हल्का गुलाबी करने में तुला है। कुछ  दिन पहले एक मस्जिद को गुलाबी करने का विरोध हुआ तो दोबारा इसे मूल रंग सफेद रंग में रंग दिया गया। अब कांग्रेस की बारी आई तो कांग्रेस भी लाल पीली हो गई है। विकास प्राधिकरण की ओर से वाराणसी के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय को गुलाबी रंग से रंग दिया गया। इसका कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जिला विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर बिना सहमति के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी रंग में रंगने पर कड़ा विरोध जताया है‌।
कुमार ने पत्र में कहा है कि विकास प्राधिकरण वाराणसी ने स्थानीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय को बिना सहमति के गुलाबी रंग में रंग दिया गया है जो कि कानून के विरुद्ध है। उन्होंने विकास प्राधिकरण को 36 घंटे में पार्टी कार्यालय को पूर्ववत करने को आवश्यक और न्याय संगत बताया। उन्होंने लिखा है कि यदि विकास प्राधिकरण 36 घंटे में कांग्रेस कार्यालय को पूर्व की स्थिति में नहीं लाता तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 और 13 दिसंबर के आगमन को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर में एक रूपता दिखाने के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के भवनों को गुलाबी रंग से रंगवा रहा है। अभी दो दिन पहले बुलानाला स्थित एक मस्जिद को भी गुलाबी रंग में रंग दिया गया था। हालांकि मुस्लिम सम्प्रदाय के आपत्ति के बाद प्रशासन ने उसे फिर से सफेद रंग में रंगवाया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।