Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

गौला बैराज में डूबते युवक की जान बचाने के बाद चौकी इंचार्ज भंवर में फंसे, डूबने से हुई मौत

उत्तराखंड पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक की गौला बैराज में डूबने से मौत हो गई। वह नैनीताल जिले में काठगोदाम चौकी में इंचार्ज थे और सिपाही के साथ एक युवक को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह भंवर में फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

उत्तराखंड पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक की गौला बैराज में डूबने से मौत हो गई। वह नैनीताल जिले में काठगोदाम चौकी में इंचार्ज थे और सिपाही के साथ एक युवक को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह भंवर में फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
घटना नैनीताल जिले में काठगोदाम ताना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक को गौला बैराज काठगोदाम में ड्यूटी कर्मचारी ने दूरभाष से सूचना दी कि एसआइ अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में ड्यूटी एवम बचाव कार्य के दौरान डूब गए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर मौजूद ड्यूटी कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गाड़िया ने बताया कि वह बैराज में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त थे। शनिवार की समय करीब पौने पांच बजे एसआइ अमरपाल सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार के साथ मौके पर आए थे।
इस दौरान पुलिस बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक कोरंगा (25 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर, हाल संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कांस्टेबल प्रताप गाड़िया, बैराज में कूदा। उसके पीछे एसआइ अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े। दोनो ने दीपक कोरंगा को बचाया लिया। इसी दौरान SI अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे। उन्हें बचाने का जब तक प्रयास किया तब तक वह बैराज के चैनल में डूब गए।
इसके पश्चात बैराज के गेट को खुलवाकर SI अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर बृजलाल हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस खबर से पुलिस महकमे में शौक की लहर है।
नैनीताल पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह के अचानक मृत्यु के कारण संपूर्ण नैनीताल पुलिस शोकाकुल है। मौके पर सभी उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर नैनीताल पुलिस को अचानक हुई इस क्षति पर अत्यधिक शोक जताया है। मृतक उपनिरीक्षक के परिवारजनों को सूचित किया गया है। अमर पाल सिंह विजय नगर, नई बस्ती काशीपुर उधम सिंह नगर के निवासी थे। वह 34 वर्ष के थे और वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।