Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

जीजा बना हैवान, साली की हत्या के बाद शव से मिटाई जिस्मानी भूख, पत्नी की हत्या करने आया तो पुलिस ने पकड़ा

उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में नेपाल से पत्नी की हत्या करने आए व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर पिछले माह हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया। बताया कि पिछले महीने उसने ही अपनी साली की हत्या की थी।

उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में नेपाल से पत्नी की हत्या करने आए व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर पिछले माह हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया। बताया कि पिछले महीने उसने ही अपनी साली की हत्या की थी। यही, नहीं हत्या के बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म भी किया। पिछले महीने कमरे में मृत मिली विवाहिता की हत्या के मामले में जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने सिल के बट्टे से पीट-पीटकर की थी। नफरत इस कदर कि साली को मार डालने के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म कर डाला।
गुरुवार को पत्नी की हत्या करने नेपाल के काठमांडू से फिर से गदरपुर पहुंचे इस हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साली की हत्या के बाद चोरी किए गए साली के दो मोबाइल फोन, एक बैग एवं खुद के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को वार्ड नंबर दो भोला कॉलोनी में विवाहिता शाइस्ता का शव मिला था। तालिब पुत्र वकील ने थाने दी तहरीर देकर बताया था कि उसकी 21 वर्षीय बहन शाइस्ता का निकाह इमरान निवासी बड़ा हुसैनपुर मुरादाबाद से दो वर्ष पूर्व हुआ था। एक वर्ष पूर्व से पति को छोड़कर उसके ही घर में रह रही थी।
30 अक्टूबर को वह स्वजनों के साथ साली के निकाह में गया था। एक सप्ताह बाद लौटा तो शाइस्ता अपने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी। पुलिस को कमरे से खून से सना सिल का बट्टा व अन्य वस्तुएं कब्जे में लेते हुए अज्ञात में केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह जांच में जुट गए। घटनास्थल के आसपास व राष्ट्रीय राजमार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।
सीसीटीवी फुटेज में 29 अक्टूबर की रात एक व्यक्ति बैग के साथ आता दिखाई दिया। पहचान शाइस्ता की बहन नूरबानो की दोस्त प्रीति वाल्मीकि से कराई गई तो पहचान नूरबानो का पति आरिफ के रूप में की गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर सूरजपुर चौराहे को जाने वाली रोड मुकंदपुर कब्रिस्तान के आगे बिजलीघर के सामने आरिफ पुत्र जाहिद हुसैन निवासी आबिद मार्केट वार्ड नंबर छह करुला थाना कटघर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरिफ ने सिल के बट्टे से साली शाइस्ता की हत्या करना कबूला।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।