Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में चार दिन राहत के बाद कोरोना के नए केस में हल्की बढ़त, फिर जिन्न की तरह बोतल से बाहर निकली मई माह की मौत

उत्तराखंड में लगातार चार दिन राहत के बाद कोरोना के नए संक्रमितों में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, सोमवार को किसी की मौत तो नहीं हुई, लेकिन फिर नौ मई की मौत की सूचना जिन्न की तरह बोतल से बाहर निकली।

उत्तराखंड में लगातार चार दिन राहत के बाद कोरोना के नए संक्रमितों में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, सोमवार को किसी की मौत तो नहीं हुई, लेकिन फिर नौ मई की मौत की सूचना जिन्न की तरह बोतल से बाहर निकली। आश्यर्यचकित मत होना, क्योंकि ये उत्तराखंड है। यहां सब कुछ संभव है। अब कोई इन अस्पताल प्रशासन से क्यों नहीं पूछता कि आखिर नौ मई की मौत कहां छिपाए बैठे थे। ये मौत हरिद्वार जिले की है।
सोमवार दो अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 37 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले रविवार एक अगस्त को कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले थे। ये लगातार छठा दिन है, जब किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब तीन अगस्त की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7363 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342198 हो गई है। इनमें से 328224 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 71 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 574 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7363 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.92 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। दो अगस्त को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, किसी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 556 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 124 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 236 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में रविवार एक अगस्त को कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले थे। शनिवार 31 जुलाई को 38 नए संक्रमित, शुक्रवार 30 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 41 नए केस, गुरुवार 29 जुलाई को कोरोना के 48 नए संक्रमित, बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित, मंगलवार 27 जुलाई को कोरोना के 43 नए संक्रमित, सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की संख्या में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार दो अगस्त को 728 केंद्रों में 86476 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार एक अगस्त को 520 केंद्रों में 95874 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 31 जुलाई को 699 केंद्रों में 81375 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 30 जुलाई को 706 केंद्रों में 86869 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 29 जुलाई को 611 केंद्रों में 91097 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 28 जुलाई को 470 केंद्रों में 3382 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 27 जुलाई को 612 केंद्रों में 40946 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *