Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पांच दिन की राहत के बाद देश में फिर बढ़े कोरोना के नए केस, उत्तराखंड के अब अब दो जिले हैं कोरोना मुक्त

देश में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पांच दिन की राहत के बाद एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ।

देश में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पांच दिन की राहत के बाद एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ। बुधवार 20 अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 14623 नए केस सामने आए और 197 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.15 फीसद है। पिछले 24 घंटे में 19446 लोग कोरोना से ठीक हुए। टोटल रिकवरी की बात करें तो अब तक 33478247 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 178098 है। पिछले 24 घंटे में 4136142 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 991282283 वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार 19 अक्टूबर को कोरोना के 13,058 नए केस और 164 लोगों की मौत, सोमवार 18 अक्टूबर को कोरोना के 13596 नए केस और 166 लोगों की मौत, रविवार 17 अक्टूबर को कोरोना के 14146 नए संक्रमित और 144 मरीजों की मौत, शनिवार 16 अक्टूबर को कोरोना के 15981 नए मामले और 166 मरीजों की मौत, शुक्रवार 15 अक्टूबर को 16862 नए कोरोना केस और 379 लोगों की मौत, गुरुवार 14 अक्टूबर को कोविड-19 के 18987 नए केस और 246 लोगों की मौत, बुधवार 13 अक्टूबर को 15823 नए कोविड-19 केस और 226 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 13वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना से फिलहाल राहत है। मंगलवार 19 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार 13वां दिन है, जब कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। दस जिलों में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, कोरोनामुक्त तीन जिलों में उत्तरकाशी में आज एक संक्रमित मिला। इससे अब कोरोनामुक्त जिलों की संख्या तीन से घटकर दो रह गई है। एक दिन पहले सोमवार 18 अक्टूबर को प्रदेश में कोरोना के मात्र तीन नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 801 केंद्रों में 22038 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) लगाया गया है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.19 Health Bulletin
अब तक कुल 7397 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343765 हो गई है। इनमें से 330065 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 175 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7397 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। एक मरीज की मौत हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 370 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।