Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत में कोरोना के नए केस में जबरदस्त उछाल, दैनिक मौत भी छह सौ के पार, उत्तराखंड में राहत

भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन की राहत के बाद फिर कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंचा। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोत्तरी हुई।

भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन की राहत के बाद फिर कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंचा। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोत्तरी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में नए कोविड-19 केसों में 47 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 43654 नए कोरोना मरीज मिले और इस अवधि में 640 की मौत हुई। एक दिन पहले 27 जुलाई को 24 घंटे में 29689 नए कोविड-19 केज दर्ज किए गए थे। जो 132 दिनों में एक दिन में आए यह सबसे कम नए मामले थे। इस अवधि में कोरोना की वजह से 415 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। सोमवार 26 जुलाई को 39361 नए कोविड-19 केस और 416 की मौत दर्ज की गई थी।
बुधवार की रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में 41678 मरीज ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 3,99,436 है। वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.39 फीसद है। देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 30663147 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4002358 वैक्सीनेशन हुआ है। अब तक कुल 446156659 वैक्सीनेशन हो चुका है।
भारत में बनी स्पूतनिक वैक्सीन का इस्तेमाल अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद
भारत में रूस की स्पूतनिक V वैक्सीन का उत्पादन कर रही डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लि. को उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर के दौरान यह वैक्सीन मिलना शुरू हो जायेगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दवा निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डी के प्रमुख बाजारों के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी एमवी रमन ने कहा कि रूस में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से स्पूतनिक V की खुराक के भारत आने में देरी हो रही है और अगस्त के अंत तक स्थिति ठीक हो सकती है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्थानीय निर्माता वर्तमान में प्रौद्योगिकी को अपनाने और उत्पादन को बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। हमें उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर के दौरान भारत में निर्मित स्पूतनिक V वैक्सीन उपलब्ध होगी।
उत्तराखंड में नए कोरोना संक्रमित घटे
उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण में उतार चढ़ाव जारी है। दो दिन लगातार 50 से अधिक नए केस आने पर अब दैनिक आंकड़ों में कमी आई। वहीं, चार दिन के बाद कोरोना से फिर मौत दर्ज की गई। मंगलवार 27 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में दो मरीजों की कोरोना से जान चली गई। एक दिन पहले सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब तीन अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7361 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341874 हो गई है। इनमें से 327818 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 52 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 659 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7361 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.89 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 27 जुलाई को ब्लैक फंगस नया केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 4 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 551 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 124 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 208 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित मिले थे। रविवार को 25 जुलाई को 51 नए केस, शनिवार 24 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित, शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित, गुरुवार 22 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित, बुधवार 21 जुलाई को 37 नए कोरोना संक्रमित, मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार 27 जुलाई को 612 केंद्रों में 40946 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 26 जुलाई को 574 केंद्रों में 31930 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार 25 जुलाई को 206 केंद्र में 19721 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 24 जुलाई को 438 केंद्रों में 25729 लोगों को, शुक्रवार 23 जुलाई को 570 केंद्रों में 47795 लोगों को, गुरुवार 22 जुलाई को 597 केंद्रों में 41968 लोगों को, बुधवार 21 जुलाई को 383 केंद्रों में 42022 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *