Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

दुष्कर्म के आरोपी नेता को भाजपा ने पार्टी से निकाला, नौकरी का झांसा देकर कई महिलाओं को बना चुका है शिकार

नौकरी दिलाने के नाम पर कई महिलाओं को शिकार बनाकर दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है। मामला हरिद्वार जिले का है।


नौकरी दिलाने के नाम पर कई महिलाओं को शिकार बनाकर दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है। मामला हरिद्वार जिले का है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी पर दो दिन पहले एक विवाहिता ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप ये भी हैं कि महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला की शिकायत पर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
कई महिलाओं को बनाया शिकार
पीड़ि‍ता ने तहरीर में आरोप लगाया कि अजय प्रताप सैनी ने कई और महिलाओं और युवतियों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उन्हें हवस का शिकार बनाया। शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को ऐसी कुछ युवतियों और महिलाओं के नाम भी बताए, जो उसका शिकार हुई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
ये हैं आरोप
विवाहिता का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसकी नाबालिग बहन के साथ भी दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस आरोपित अजय प्रताप सैनी की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच हरिद्वार में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने अजय प्रताप सैनी को पद मुक्त करने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। डॉक्टर जयपाल ने बताया कि अनैतिक आचरण और समाज में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के चलते अजय प्रताप सैनी पर कार्रवाई की गई है।
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए छापे
नाबालिग सहित दो बहनों से दुष्कर्म करने के आरोपी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित जगहों पर छापेमारी की। वह हाथ नहीं आया। उसके करीबियों पर पुलिस की नजर है।
ये हैं आरोप
बहादराबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी कि वर्ष 2018 में फैक्ट्री में नौकरी के सिलसिले में भाजपा नेता अजय प्रताप सैनी से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने देहरादून में मंत्रियों से अपनी पहचान बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए वह लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे उसका एक बेटा भी पैदा हुआ। विवाहिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन के साथ भी आरोपित ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। साथ ही ब्लैकमेल करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित अजय प्रताप सैनी निवासी शांतरशाह, बहादराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि संभावित ठिकानों पर आरोपित की तलाश में दबिश दी गई है।