Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

देहरादून पुलिस इन दिनों पिछले मुकदमों में फरार आरोरियों की धरपकड़ का अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस ने एक साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।


देहरादून पुलिस इन दिनों पिछले मुकदमों में फरार आरोरियों की धरपकड़ का अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस ने एक साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वर्ष 2018 में अपने साथियों के साथ मिलकर केदारपुर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
नेहरू कालोनी पुलिस के मुताबिक जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट अनिल अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय वासुदेव अग्रवाल निवासी थर्ड ब्लॉक भंडारी बाग थाना पटेल नगर देहरादून ने दर्ज कराई थी। इसमें रफीक अहमद पुत्र स्वर्गीय नूर मोहम्मद निवासी बी ब्लॉक राजीव गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली पिछले एक साल से फरार चल रहा था। उसे सब्जी मंडी दरयागंज दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।