Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

लेखा लिपिक परीक्षा हो ऑफलाइन, पहले हुई परीक्षा से अभ्यर्थी असंतुष्टः शिशुपाल रावत

यूपीएससी की ओर से लेखा लिपिक परीक्षा को ऑनलाइन कराने से नाराज अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व में यूपीएससी सचिव को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

यूपीएससी की ओर से लेखा लिपिक परीक्षा को ऑनलाइन कराने से नाराज अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व में यूपीएससी सचिव को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन देने आए छात्रों की मानें तो लेखा लिपिक परीक्षा का जो परिणाम आयोग की ओर से जारी किया गया है, उससे तमाम अभ्यर्थियों में नाराजगी है। ये परीक्षा ऑनलाइन कराई गई और कई चरणों में की गई। इससे समस्त अभ्यर्थी असंतुष्ट हैं।
आप उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में बहुत विसंगतियां देखने को मिल रही है। जो योग्य अभ्यर्थी अच्छे अंक पाने के काबिल थे, उन्हें भी ठीक से अंक नहीं दिए गए हैं। इससे सभी में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अब जो परीक्षा यूपीएससी इसी संदर्भ में कराने जा रहा है उसे वो आफलाईन और एक ही शिफ्ट में कराए। ताकि किसी भी परीक्षार्थी के साथ अन्याय ना हो सके।
आप उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और पूरे भारत में हमारा राज्य इस मामले में पहले नंबर पर है। जो वाकई शर्मनाक है। अगर ऐसे में कोई परीक्षा सही तरीके से आयोजित नहीं होती तो परीक्षार्थियों का मनोबल टूटता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूपीएससी इस मामले की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए भविष्य में सभी अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करेगा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में डिंपल सिंह, सीमा कश्यप, पूजा, वंदना, मनीषा, अंकिता, दिव्यम, देवेन्द्र रावत, नीरज,आकाश, विनीत, रितु आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।