हरिद्वार में हादसाः गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 12 घायल
शनिवार की देर रात हरिद्वार में एक बस हादसा होने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु गुजरात के अमरोली शहर के बताए जा रहे हैं, जो कि हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आए थे।
शनिवार की देर रात हरिद्वार में एक बस हादसा होने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु गुजरात के अमरोली शहर के बताए जा रहे हैं, जो कि हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आए थे। हरिद्वार से मथुरा जाते समय ये हादसा हुआ। हादसे के दौरान बस की चपेट में बाइक सवार दो युवक भी चपेट में आने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 60 लोग सवार थे।हादसा मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल पर हुआ। बस अचानक पुलस से नीचे उतर गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। सिविल अस्पताल में एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। एक की हालत गंभीर बनी है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। रास्ते से जा रहे बाइक सवार मुंडलाना निवासी दो युवक भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा की बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है।




