Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में हादसे दर हादसे, पौड़ी जिले में कार खाई में गिरी, दो बच्चों सहित चार की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक दिन पहले रुद्रप्रयाग में सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। अब उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक स्विफ्ट कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स रेफर किया गया है। बताया गया कि ये सभी एक ही परिवार के थे। सभी कठुली से परसुंडाखाल शादी में जा रहे थे।कार में परिवार के सात सदस्य सवार थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के समीप रैंतोली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया था। एक टेंपो ट्रेवलर करीब 250 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरा था। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज पौड़ी में हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को निकाला गया है। उनका इलाज चल रहा है। साक्षी नेगी और समीक्षा को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मृतकों के नाम
सृष्टि नेगी (18 वर्ष) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
आरूषि (13 वर्ष) पुत्री अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
सोम्या (09 वर्ष) पुत्री गणेश निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घायलों के नाम
साक्षी नेगी(14 वर्ष) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
समीक्षा (15 वर्ष) पुत्री विनोद राव, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
सागर (11 वर्ष) उर्फ कान्हा पुत्र अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।