Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

दसवीं और 12वीं परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को एबीवीपी ने घर घर जाकर किया सम्मानित

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भाबर इकाई ने 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं के घर घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर परिषद के प्रतिनिधिमंड ने छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए और उनका माल्यार्पण किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के तहत सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की टॉपर रही मानसी भट्ट 95%, आस्था ममगाई 90%, धानिया 84%, अदिति सुयाल 80%, हिमांशु 79.8%, रोहित शाह 79%, हेमंत रावत 78%, वहीं दसवीं कक्षा के टॉपर रहे अखिल डबराल 97%, ऋषभ 85%, आदित्य नेगी और लक्ष्य खंतवाल को 84.4% अंक लाने पर सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम में छात्र संघ अध्यक्ष अंशिका केष्टवाल, एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सागर कंडवाल, सह जिला संयोजक अजय रावत, इकाई छात्रा प्रमुख हेमलता, आरुषि केष्टवाल आदि मौजूद रहे। एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सागर कंडवाल ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र में अपने-अपने विषयों में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त व अच्छे अंक लाने वाले छात्र दिन रात भर मेहनत करते हैं। साथ ही अपने माता पिता, शिक्षक, विद्यालय व अपने स्थान का नाम रोशन करते है। ऐसे छात्र सम्मान के हकदार हैं। इसी के मद्देनजर यह कार्यक्रम किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।