Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

कोटद्वार में एबीवीपी ने की डिग्री कॉलेज में जल्द चुनाव की बहाली और परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग

पौड़ी जिले के कोटद्वार में डिग्री कॉलेज भाबर में परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भाबर इकाई ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग के समर्थन में प्राचार्य विजय कुमार अग्रवाल के माध्यम से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिषद के जिला सह संयोजक अजय रावत के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डिग्री कॉलेज भाबर के प्राचार्य विजय कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया। जिला सह संयोजक अजय रावत ने बताया कि प्रदेश में पिछले दो वर्ष से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए। कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए छात्र संघ चुनाव होना जरूरी है। साथ ही पूर्व में हुई परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है। जिससे छात्रों में असमंजस की स्थिति है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इसी के साथ छात्रों ने कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क लगाकर नए प्रवेश लेने वाले छात्रों की मदद भी की। परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों को किसी भी प्रकार से प्रवेश मे समस्या ना आए, उसके लिए हेल्प डेस्क लगा कर सभी छात्रों की सहायता की जा रही है। इस मौके पर नगर मंत्री सागर कंडवाल, इकाई अध्यक्ष मंजीत थपलियाल ,सह मंत्री शिवम डोबरियाल, अमन नेगी, सह छात्रा प्रमुख अंशिका, आरती, प्राची आदि उपस्थित रहे।