Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

जेएनयू में रामनवमी पूजा और नॉनवेज फूड को लेकर भिड़े एबीवीपी और लेफ्ट विंग के छात्र, कई घायल

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर रणक्षेत्र में बदला दिखा। छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मामला राम नवमी के दिन दोपहर में पूजा को लेकर शुरू हुआ और शाम होते-होते विवाद मारपीट में बदल गया। इसको लेकर छात्रों के दो गुटों की अलग-अलग राय है।

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर रणक्षेत्र में बदला दिखा। छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मामला राम नवमी के दिन दोपहर में पूजा को लेकर शुरू हुआ और शाम होते-होते विवाद मारपीट में बदल गया। इसको लेकर छात्रों के दो गुटों की अलग-अलग राय है। एबीवीपी (ABVP) का दावा है कि कावेरी हॉस्टल के छात्रों की ओर से रामनवमी पूजा का आयोजन किया गया था। दोपहर बाद पूजा शुरू होनी थी। इसी बीच लेफ्ट विंग के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक पूजा बाधित रही। पूजा खत्म हुई तो फिर टकराव शुरू हुआ। वहीं, लेफ्ट विंग के छात्रों का आरोप है कि एबीवीपी के छात्रों ने हॉस्टल के मेस में हंगामा किया। वहां पर नॉन वेज खाना छात्रों को न खाने देने की स्थिति पैदा कर दी। इस मामले में जेएनयू स्टूडेंट यूनियन (JNUSU) ने एबीवीपी पर कैंपस में मनुवादी संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वहीं, एबीवीपी ने कहा कि जेएनयू कैंपस में सभी छात्र मिलकर रहते हैं और यहां रामनवमी और रोजा साथ-साथ होता है। यह लेफ्ट विंग समर्थकों को हजम नहीं हो रहा। उधर, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार को दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प के बाद मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी है कि स्टूडेंट यूनियन जेएनयूएसयू, एसएफआई, डीएसएफ और आइसा की सोमवार तड़के मिली शिकायत पर एबीवीपी से जुड़े अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 323/ 341/509/ 506/ 34 के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है एबीवीपी के छात्रों की तरफ से शिकायत भी जल्द मिल जाएगी तो उनकी शिकायत पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पता चला है कि अभी तक दोनों पक्षों के 16-20 छात्र घायल हैं। मेडिकल करवाने के लिए धीरे धीरे छात्र आ रहे है. इसलिए अभी घायलों की संख्या बढ़ सकती है। रविवार को दिन में कावेरी हॉस्टल में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गए थे। आरोप लगाया गया कि एबीवीपी के सदस्यों ने हॉस्टल मेस को नॉनवेज खाना परोसने से रोका था, जबकि वीकेंड पर हॉस्टल में नॉनवेज परोसा जाता है। वहीं, एबीवीपी के छात्रों का आरोप था कि वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने होस्टल में एक पूजा आयोजित करने से रोकने की कोशिश की थी।
इस घटना के विरोध में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और राष्ट्रीय स्यवंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय परिसर के अंदर अलग-अलग मार्च निकाला। जेएनयूएसयू ने ढपली पीटते हुए परिसर के अंदर मार्च किया और एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद ये कथित हमले के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वसंत कुंज पुलिस स्टेशन गए। उन्होंने ”एबीवीपी कार्यकर्ताओं” के वीडियो को भी साझा किया, जिनमें छात्रों पर वाइपर और लाठियों से हमला होता दिख रहा है।
वहीं एबीवीपी ने भी वामपंथी संगठनों के विरोध में परिसर के अंदर मार्च निकाला। उन्होंने छात्रों के कथित वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि ”वाम-संबद्ध संगठनों” के कार्यकर्ताओं ने इन छात्रों की पिटाई की। एबीवीपी ने अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार किया और दावा किया कि रामनवमी पर छात्रावास में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम में ”वामपंथियों” ने बाधा डाली।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।