Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

क्राइम नियंत्रित प्रदेश में थानाध्यक्ष की हरकत, रेप की शिकायत लेकर पहुंची बच्ची को कमरे में ले जाकर किया रेप

13 साल की बच्ची से रेप हो जाता है। इसकी शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचते हैं। थाने में थानाध्यक्ष राहत तो देते नहीं, लेकिन वह बच्ची को अपने कमरे में ले जाते हैं। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने भी बच्ची के साथ ब्लात्कार किया।

दावे किए गए हैं कि अपराधियों के लिए इस राज्य में कोई स्थान नहीं है। इसी दावे के आधार पर चुनाव लड़ा गया। हालांकि क्राइम बढ़ने को लेकर बार बार चिल्लोपों मचाने वाले विरोधी दलों को हाल के चुनावों में मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या वाकई राज्य में क्राइम पर नियंत्रण है। या फिर इसके नाम पर प्रोपोगंडा फैलाया जा रहा है। क्योंकि यूपी के ललितपुर में ऐसा वाक्या हुआ, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। 13 साल की बच्ची से रेप हो जाता है। इसकी शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचते हैं। थाने में थानाध्यक्ष राहत तो देते नहीं, लेकिन वह बच्ची को अपने कमरे में ले जाते हैं। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने भी बच्ची के साथ ब्लात्कार किया। एसपी से शिकायत पर इंसपेक्टर व मौसी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
यूपी के ललितपुर में एक थाना अध्यक्ष पर रेप का आरोप लगा तो वह फरार हो गया है। उसको सस्पेंड कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष के अलावा 5 और लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता एक 13 साल की बच्ची है। पीड़िता की मां की शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बच्ची को 22 अप्रैल को चार लड़के बहला फुसलाकर भोपाल ले गए थे। जहां पर तीन दिन उन लोगों ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद 25 अप्रैल को पाली कस्बे के थाने में छोड़कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़की की मौसी को बुलाकर उसे सौंप दिया। इसके बाद 27 अप्रैल को थाना अध्यक्ष ने बयान के लिए बुलाया। जहां देर शाम किशोरी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने पीड़िता की मौसी को बुलाया और उसे साथ भेज दिया। 30 अप्रैल को पुलिस ने उसे थाने बुलाया और थाने से लड़की को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। जहां चाइल्ड लाइन को पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।
चाइल्ड लाइन ने पीड़िता की मां को बुलाया। जहां लड़की ने बताया कि उसके साथ चार लड़के और एक दरोगा ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसकी मां ने 2 मई को एसपी से शिकायत की और तब जाकर थाना अध्यक्ष सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। तत्काल पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल फरार थाना अध्यक्ष सहित अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।