आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे उत्तराखंड दौरा, 19 को आएंगे हल्द्वानी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। इसी साल ये अरविंद केजरीवाला का उत्तराखंड में तीसरा दौरा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी वह कोई घोषणा कर सकते हैं।अरविंद केजरीवाल का ये पहला हल्द्वानी दौरा है। इससे पहले वो दो बार देहरादून आ चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अपने उत्तराखंड के पहले दो दौरों के दौरान, बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की घोषणा की थी। उसके बाद कर्नल कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित करने के साथ ,उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी।
उनका ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढेगा।




