Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

आप प्रवक्ता उत्तराखंड की जनता से मांगे माफीः प्रमिला रावत

उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला रावत ने आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रवक्ता उमा सिसोदिया पर उत्तराखंड की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उन्हें यहां की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम में उक्रांद के युवा नेता सोमेश बुड़ाकोटी के साथ चर्चा के दौरान आप पार्टी की प्रवक्ता उमा सिसोदिया अपना आपा खो बैठी और प्रदेशवासियों को भूखे कुत्ते की संज्ञा दे दी। उनका ऐसा बयान उत्तराखंड की जनता का अपमान है। उन्हें जल्द से जल्द इस निम्न स्तर की सोच पर सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा उक्रांद महिला मोर्चा आप उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी से वार्ता कर इन्हें दल से निकालने की बात करेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 20 साल से राष्ट्रीय दल छल करते आए हैं। प्रदेश की जनता को अब इसे समझना होगा। हमें इनकी चाल समझनी होगी। हमें इनके छोटे-छोटे लालच में नहीं आना है। पिछले 40 वर्षों से उत्तराखंड क्रांति दल भू कानून, मूल निवास, प्रदेश के हक हकूक, उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता, बोली भाषा, माताओं बहनों के सम्मान की लड़ाई यूकेडी लड़ रही है। इसे अंजाम तक पहुंचाना दल का लक्ष्य है। ताकि जिस तरीके की हरकत दिल्ली संचालित पार्टियां कर रही है उन पर रोक लग सके।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।