Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सीएम तीरथ से मिले आप नेता, कोरोना को लेकर दिया सुझाव, मिला आश्वासन

उत्तराखंड में कोरोनाकाल में बिगड़ते हालात और इसमें सुधार के सुझाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया।


उत्तराखंड में कोरोनाकाल में बिगड़ते हालात और इसमें सुधार के सुझाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने करीब 35 मिनट बिंदुवार सीएम से चर्चा की। साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि उनकी ओर से सौंपे गए ज्ञापन में दिए गए सुझावों को संज्ञान में लेकर समस्या समाधान करने का प्रयास करूंगा।
उत्तराखंड में वरिष्ठ आप नेता सुशील कुमार और बुद्धि सिंह सीएम के कक्ष तक उन्हें ज्ञापन देने पहुंचे। इस मौके पर सुशील कुमार ने कहा कि कोविड-19 आपदा की दूसरी लहर में उत्तराखंड में सामान्य और निम्न वर्ग की कमर टूट गई है।उन्हें खाने पीने के साथ ही दवा के भी लाले पड़ गए हैं। उन्होंने सीएम से इन मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ये हैं मांगे
-उत्तराखंड की आम जनता जो कि किराये के मकानों में रहती है, लॉकडाउन के कारण उनका काम-काज पूरी तरह ठप्प पड़ गया है। इसमें बाहर से आये हुए छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। उनका दो माह का किराया माफ किये जाने के निर्देश जारी करने का कष्ट करें।
-किराये पर चलाने वाले ऑटो, ऑटो रिक्शा चालकों को प्रतिमाह 6000 का भत्ता दिया जाए।
-किराये पर चलाने वाले दुकानदारों का बिजली का बिल माफ करने का निर्देश जारी करने का कष्ट करें।
-आम जनता ने बैंकों से जो ऋण लिया है उनका कुछ महिनों का ऋण माफ किया जाए।
-जिन लोगों की कोरोना से सामान्य व निम्न वर्ग के परिवारों में मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।
-सामान्य और निम्नवर्ग के परिवारों को 6 माह का राशन मुफ्त किया जाये।
-सामान्य और निम्न वर्ग के परिवारों में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उनके परिवारों को 3000 रूपये महीना पेंशन दी जाये।
-कोविड 19 की इस आपदा में पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगी हुए है। पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है।कृपा करके उनका वेतन समय पर दिया जाए।
-अस्थाई उपनल कर्मचारियों को को स्थाई किया जाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।