Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 19, 2026

आप नेता कर्नल कोठियाल ने हरीश रावत से कहा-दिल्ली चलो, हम दिखाएंगे स्कूलों का मॉडल, सरकार पर शहीदों का सम्मान नहीं करने का आरोप

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने एक बयान जारी कर पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से दिल्ली में स्कूलों की बदहाली पर सवाल उठाने पर उनको चुनौती दी।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने एक बयान जारी कर पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से दिल्ली में स्कूलों की बदहाली पर सवाल उठाने पर उनको चुनौती दी। कहा कि आप दिल्ली चलिए, हम आपको दिखाएंगे दिल्ली के सरकारी मॉडल स्कूल कैसे होते है। उन्होंने कहा हरीश रावत काशीपुर में आप की रैली में उमड़ी भीड़ और लगातार आप के बढ़ते जनाधार से बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा दिल्ली के स्कूलों के मॉडल को पूरा देश जानता है। जहां से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे नीट, इंजीनियरिंग जैसे परीक्षाओं में निकल रहे। स्कूलों के बेहतर मॉडल और शानदार शिक्षा व्यवस्था के चलते लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में डाल रहे लेकिन हरीश रावत जिस तरह की बात दिल्ली के स्कूलों को लेकर कर रहे ये उनकी बौखलाहट को दिखाता है।
उन्होंने हरीश रावत से कहा कि हम आपको दिखाएंगे कैसे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर की परीक्षाओं में निकल रहे हैं। कैसे सरकारी स्कूल का पूरा सिस्टम बदल गया। दिल्ली का अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूल में डाल रहा। कैसे सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि क्या उत्तराखंड में ऐसे स्कूल नहीं होने चाहिए, जहां से बच्चे आईआईटी में निकले। जहां से बच्चे नीट में निकले। जहां से बच्चे इंजीनियर बने। जहां प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा अभिभावकों को सरकारी स्कूलों पर भरोसा हो। जहां 12 वी तक की पढ़ाई मुफ्त हों। किताबे फ्री में मिलती हो। कोचिंग की व्यवस्था फ्री हो। जहां स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर शानदार हो। क्या ऐसे स्कूल उत्तराखंड में नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा आप की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और बीजेपी दोनों घबरा चुकी हैं। ऐसे में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर काम करने के बजाय वो इसपर राजनीति कर रहे हैं। उत्तराखंड की इस दशा के लिए ये दोनों पार्टियां ही पिछले 21 सालों से जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा इसके साथ ही हम दिल्ली में आपको वहां के अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक भी दिखाएंगे। स्वास्थ्य की व्यवस्था दिखाएंगे। उन्होंने हरीश रावत के साथ बीजेपी को भी नसीहत देते हुए कहा कि आप एक बार दिल्ली की स्वास्थ्य और शिक्षा का मॉडल देखिए। फिर बताइए क्या उत्तराखंड की जनता, उत्तराखंड के युवाओं को ऐसी व्यवस्था और शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए क्या।
आप की सरकार बनते ही दिल्ली की तर्ज पर शहादत पर देंगे 1 करोड़ रुपए
कर्नल अजय कोठियाल ने आज दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के निधन के बाद उनके परिजनों के प्रति उदासीन रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहीद और सैनिकों की बात करने वाली बीजेपी का चरित्र यही दिखाई देता है। सरकार ने बिपिन रावत के परिजनों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में बीजेपी केवल सैन्य सम्मान और शहीदों के आंगन की मिट्टी तक सीमित होकर रह गई, जबकि इस दुर्घटना में कई राज्यों से शहीद सैन्यकर्मी, सैन्याधिकारियो को उनके राज्य ने आर्थिक सहायता राशि की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के रहने वाले और उत्तराखंड की शान, उत्तराखंड के वीर सपूत, शहीद सीडीएस बिपिन रावत जी के परिवार को अभी तक राज्य सरकार ने कोई आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की। बीजेपी पूरे राज्य में भव्य आयोजनों के माध्यम से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन कर अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है।
उन्होंने कहा कि कन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पी एस चौहान को 50 लाख, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह को 1 करोड़, लांस नायक जितेंद्र कुमार को 1 करोड़, लांस नायक बी साई तेजा को 50 लाख, लांस नायक विवेक कुमार को 5 लाख, हवलदार सतपाल राय को व नाइक गुरसेवक सिंह को अनुग्रह राशी (Ex-gratia) देने का ऐलान कई राज्यों ने किया है, जबकि उत्तराखंड में राज्य सरकार ने अभी तक उदासीन रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार आते ही शहीदों को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन सबके परिजनों का ख्याल रखना हमारी सरकार की पहली जिम्मेदारी होगी और यही सही मायने में शहीद का सम्मान होगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।