Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 2, 2026

उत्तराखंड में आप ने लॉन्च किया सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन, महिलाओं से संवाद करने दिल्ली से आएंगी नेत्रियां

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड अभियान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने प्रदेश कार्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड अभियान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने प्रदेश कार्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत 24 दिसंबर से आम आदमी पार्टी प्रदेश में महिला गारंटी रेजिस्ट्रेशन की शुरुवात करेगी। उन्होंने बताया ये गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए इतिहास का सबसे बड़ा कदम साबित होगी।
उमा सिसोदिया ने बताया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी महिलाओं को देने के बाद पूरे उत्तराखंड में महिलाओं के अंदर खासा उत्साह है। महिलाएं इस गारंटी के बाद काफी खुश हैं। इसलिए 24 तारीख से शुरू होने वाले इस अभियान में आम आदमी पार्टी अगले 10 दिनों में पूरे प्रदेश में 350 से ज्यादा मातृशक्ति संवाद करेगी। इसमें महिलाओं से मिलकर,उनको इस गारंटी और महिला सशक्तिकरण के बारे में भी जानकारी देगी।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से महिला नेता अतिशी, गीता रावत, वंदना कुमारी उत्तराखंड आकर यहां की महिलाओं से मिलेंगी और उनसे संवाद करेंगी। इन आप नेत्रियों का दौरा तय हो चुका है और आगामी 24 दिसंबर से ये अपने गढ़वाल और कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। जहां कई मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड की एक एक महिला को केजरीवाल की चौथी गारंटी 1000 रुपये प्रति माह महिला सम्मान राशी के बारे में बताना है और महिलाओं को उत्तराखंड में सशक्त करना पहला लक्ष्य है। ताकि हमारी मातृ शक्ति को अब किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े।
उमा सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है। पिछले 21 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने उनके हालात बद से बदतर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों के लिए बड़े शर्म की बात है की 21 वी सदी में भी यहां अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था न होने की वजह से गर्भवती बहनो को रास्ते में प्रसव कराना पड़ता है। ज्यादातर इस दौरान जच्चा बच्चा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कहा,शिक्षा और रोजगार को लेकर भी उत्तराखंड की सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की महिलाओं को चौथी गारंटी दी है। तबसे उत्तराखंड की महिलाओं में उत्साह है और अब हमारी मातृशक्ति संवाद को लेकर भी निश्चित तौर पर महिलाओं को हौसले के साथ साथ आने वाले समय में बेहतर जीवन मिलेगा। जैसे आप की सरकार ने दिल्ली में महिलाओं के लिए कई सुविधाएं दी वैसे ही अब उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही महिलाओं को दी जाएगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *