Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 4, 2026

उत्तराखंड में आप ने जारी की 10 प्रत्याशियों की चौथी सूची, अब तक 61 प्रत्याशियों के नाम हो चुके हैं फाइनल, देखें पूरी सूची

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने आज 10 अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। ये पार्टी की ओर से जारी की गई चौथी सूची है। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि अब तक आम आदमी पार्टी प्रदेश में 61 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने आज 10 अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। ये पार्टी की ओर से जारी की गई चौथी सूची है। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि अब तक आम आदमी पार्टी प्रदेश में 61 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी है। बाकी बची सीटों पर जल्द ही नाम फाइनल कर सूची जारी कर दी जाएगी।
ये हैं प्रत्याशी
उन्होंने बताया कि आप पार्टी ने ब्रदनीथ से भगवती प्रसाद मंडोली, कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से किशोरी नंदन डोभाल, नरेन्द्र नगर से पुष्पा रावत, प्रतानपगर से सागर भंडारी, चकराता (एसटी) से दर्शन डोभाल, हरिद्वार से संजय सैनी, रुडकी से नरेश प्रिंस, पिथौरागढ से चंद्रप्रकाश पुन्हेडा और गंगोलीहाट(एससी)से बबिता चंद को उम्मीदवार बनाया है।
पहली सूची में घोषित किए गए उम्मीदवार
कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री, शिशुपाल सिंह रावत रामनगर, भूपेश उपाध्याय कपकोट , दीपक बाली काशीपुर, बसंत कुमार बागेश्वर(एस सी), प्रेम सिंह भगवानपुर(एस सी), अमित जोशी अल्मोड़ा, डिम्पल सिंह राजपुर रोड(एस सी), यूनुस चौधरी जसपुर, सुरेश सिंह बिष्ट सल्ट, प्रशांत राय रानीपुर , विजय शाह घनसाली(एस सी),नवनीत राठी मंगलौर,राजेश बिष्ट लोहाघाट,मदन महर चंपावत,समित टिक्कू हल्द्वानी,मनोहर लाल पहाड़ी पौड़ी(एस सी),डॉ राजे नेगी ऋषिकेश, हरीश चंद्र आर्य सोमेश्वर(एस सी),दिगमोहन नेगी चैबट्टाखाल,प्रवीण बंसल विकासनगर,ई. शादाब आलम पिरान कलियर,नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण,अजय जायसवाल सितारगंज।
दूसरी सूची में घोषित प्रत्याशी
आप की दूसरी सूची में थराली विधानसभा से गुड्डूवाल, केदारनाथ विधानसभा से सुमन तिवारी, टिहरी से त्रिलोक सिंह नेगी, धनोल्टी के अमरेंद्र बिष्ट, रायपुर से नवीन पिरशाली, कैंट से रविंद्र आंनद, डोईवाला से राजू मौर्या, ज्वालापुर से ममता सिंह, खानपुर से मनोरमा त्यागी, श्रीनगर गढ़वाल से गजेंद्र चौहान, कोटद्वार से अरविंद वर्मा, धारचूला से नारायण सुराड़ी, द्वाराहाट से प्रकाश चंद उपाध्याय, जागेश्वर से तारादत्त पांडे, भीमताल से सागर पांडे, नैनीताल (एससी) से डॉ. भुवन आर्य, गदरपुर से जनरैल सिंह काली, किच्चा से कुलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
तीसरी सूची में घोषित प्रत्याशी
पुरोला (एससी) सीट से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेडा (एससी) से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता (एसटी) से आनंद सिंह राणा, खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।