Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कोरोनाकाल में मास्क घोटाले पर आप ने किया सरकार पर हमला, आप नेता जुगरान बोले-शर्मनाक

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगरान ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। जुगरान ने बीजेपी विधायक खजानदास की ओर से उठाए गए मास्क खरीद मामले में को बेहद शर्मनाक बताया।


उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगरान ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। जुगरान ने बीजेपी विधायक खजानदास की ओर से उठाए गए मास्क खरीद मामले में को बेहद शर्मनाक बताया। कहा कि बाजार भाव से तीन गुना रेट पर स्वास्थ्य विभाग ने मास्क खरीदे। इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल खुली है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि बीजेपी के राज में कई भ्रष्टाचार हुए और अब मास्क खरीद घोटाला सामने आया है। खुद राजपुर विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के सामने ही कई गंभीर सवाल खडे करते हुए भ्रष्टाचार होने के संकेत दिए हैं। साथ ही उन्होंने इसकी जांच की मांग मुख्यमंत्री से की है। जो कोरोनाकाल में हुए बड़े मास्क घोटाले की और इशारा करता है।
रविन्द्र जुगरान ने कहा कि जिन मास्क की कीमत बाजार में 5 रुपये थी, स्वास्थ विभाग ने उन्हीं मास्क को कोरोना काल के दौरान 15 से 16 रुपये में खरीदा। हर विधायक ने अपनी निधी से मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 – 15 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन पैसों की कैसे बंदरबांट हुई विधायक ने खुद ही इसको उजागर कर दिया। साथ ही अपनी सरकार पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
नगर निगम के घोटाले को भी दबाया
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से भी कोरोना काल में मंहगी दरों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट खरीदा गया। इसका दाम बाजार मूल्य से 5 गुना अधिक था। 12 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सोडियम हाइपोक्लोराइट 60 रुपये की दर से खरीदा गया, जिसमें लाखों रुपये का हेर फेर किया गया। वो जांच भी ठंडे बस्ते में धूल फांक रही है।
नाइट कर्फ्यू पर सवाल
इसके अलावा उन्होंने नाइट कर्फ्यू पर भी सवाल खड करते हुए कहा कि नाईट कर्फ्यू का राजधानी में कोई औचित्य नही है। उन्होंने बताया कि देहरादून में महज 1 प्रतिशत लोग ही रात को बाहर रहते हैं। दिन के वक्त लगभग सभी लोग घरों से बाहर रहते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वो अन्य राज्यों की तरह नकल करना बंद करे। क्योंकि नाईट कर्फ्यू वहां लगाया जाना मुनासिब है, जहां रात में लोग घरों से बाहर निकलते हों। इस तरह से लोगों में महामारी को लेकर एक खौफ बन जाएगा जो सहा नहीं है। देहरादून में ये कर्फ्यू आधारहीन है। उन्होंने कहा कि सरकार से गुजारिश है कि वो नौकरशाही के कहने पर ना चले, बल्कि अपनी अक्ल का इस्तेमाल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *