Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ के बयान पर बोले आप प्रभारी-नशा छोड़ दो या मानसिक ईलाज करवाओ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक और विवादास्पद बयान देने पर आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कड़ी निंदा की।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक और विवादास्पद बयान देने पर आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कड़ी निंदा की। उनके बयान प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं या वो किसी प्रकार का नशा करते हैं। पिछले कई दिनों से वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों महिलाओं के घुटने फटे जींस का मामला हो या महिलाओं के कम कपड़े पहनने का मामला हो। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से करने में भी गुरेज नहीं किया। आज उनके बयान में उन्होंने भारत को अमेरिका का गुलाम बताने के साथ साथ, कोविड के दौरान कुंटलों राशन बांटने के अलावा ज्यादा बच्चे पैदा करने जैसा विवादास्पद बयान दिया। इससे साबित होता है वो पूरी तरह से बौखला चुके हैं।
आप प्रभारी ने यहां तक कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंमत्री को गंभीरता से लेना छोड़ दिया है। जिस तरह की बयानबाजी वो कर रहे ,हैं प्रदेश की जनता भी उनके बयानों से असहज हो रही है। आप प्रभारी ने सीधे तौर पर कहा या तो मुख्यमंत्री को तत्काल अपना मानसिक इलाज करवाना चाहिए या तो उनको वो नशा छोड़ ना चाहिए, जिसके चलते इस तरह की बयानबाजी वो लगातार कर रहे हैं। चाहे वो महिलाओं को लेकर हो, चाहे भारत के इतिहास को लेकर हो या फिर राशन समेत मोदी को भगवान मानने की बात तक हो।
पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम तीरथ का फिर आया विवादित बयान, इस बार बच्चे पैदा करने को लेकर की टिप्पणी, भारत को बताया अमेरिका का गुलाम

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।