Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गठन का उत्तराखंड में मनाया जश्न, होली मिलन के जरिये दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की नई सरकार के गठन का जश्न मनाया गया।

उत्तराखंड में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की नई सरकार के गठन का जश्न मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी मौजूद सदस्यों समेत प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे के मुंह पर गुलाल लगाते हुए जहां एक और होली की बधाई दी, वहीं आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा दिए गए जना देश का स्वागत करते हुए उन्होंने आभार जताया। इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही जनता के मुद्दों को उठाते आई है और आगे भी आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को उठाते रहेगी।
इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की नई सरकार के गठन पर भी उन्होंने पंजाब की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरीके से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने काम के दम पर जनता का दिल जीता है। उसी तरीके से पंजाब में भी जल्द ही सभी वादों को पूरा कर पंजाब की जनता के दिलों पर भी आम आदमी पार्टी ने अपनी जगह बनाई है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *