Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 30, 2026

बीजेपी के घोषणापत्र को आम आदमी पार्टी ने बताया जुमलों की बरसात

बीजेपी के उत्तराखंड में चुनाव घोषणापत्र पर आम आदमी पार्टी ने करारा तंज कसा। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने भाजपा के मेनिफेस्टो पर वार करते हुए कहा कि यह मेनिफेस्टो नहीं, जुमले की बरसात है।

बीजेपी के उत्तराखंड में चुनाव घोषणापत्र पर आम आदमी पार्टी ने करारा तंज कसा। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने भाजपा के मेनिफेस्टो पर वार करते हुए कहा कि यह मेनिफेस्टो नहीं, जुमले की बरसात है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर मंदिरों पर प्रहार किया, आज वही मंदिरों की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पांच साल तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया, वह आज किसानों की बात कर रहे हैं। जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी की फ्री योजनाओं को हवा हवाई बताया आज वह आम आदमी पार्टी की वजह से उन नीतियों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इन योजनाओं के लिए कोई रोडमैप नहीं है। बस यह जुमले फेंक कर चुनाव जीतना चाहते हैं। उत्तराखंड की जनता आज जागरुक हो चुकी है। वह भाजपा के पिछले 5 साल के कुशासन को इस बार खत्म करेगी।

पांच साल में नहीं गिना सकते पांच काम, जनता कैसे करे विश्वासः कर्नल कोठियाल
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने आज बीजेपी के दृष्टि पत्र की घोषणा के बाद इसे बेहद निराशाजनक घोषणापत्र बताया। उन्होंने कहा कि इनके घोषणा पत्र में 2017 की तरह धरातल पर ना उतरने वाली योजनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा ये घोषणा पत्र पूरी तरह से जनता को गुमराह करने वाला है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि बीजेपी ने पिछले पांच सालों में भू कानून को कमजोर कर उत्तराखंड के लोगों के साथ मजाक किया। आज वो भू कानून की बात कर रही। उसने देवस्थानम बोर्ड के जरिये तीर्थ पुरोहितों की आवाज और हक को कुचलने की कोशिश की, आज वो मंदिरों की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2017 में रिक्त पदों को भरने की बात कहने वाली बीजेपी फिर से इस घोषणा पत्र में युवाओं के साथ छलावा करने की कोशिश कर रही है। जिस बीजेपी ने किसानों के साथ अत्याचार किया आज वो किसान सम्मान निधि की बात कर रहे। जो बीजेपी आप की मुफ्त योजना का विरोध करती थी। आज वो हमारी राह पर चल पड़ी, लेकिन इसके अलावा इनके घोषणापत्र में कहीं भी कोई विजन नहीं दिखाई देता। सिर्फ हवा हवाई बात है। जो जनता को गुमराह करने का जरिया है, लेकिन उत्तराखंड की जनता समझदार है वो समझ चुकी है और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है
कर्नल कोठियाल ने कहा कि ये घोषणा पत्र नहीं बल्कि जुमलों की बरसात है। जो बीजेपी का चाल चरित्र है। उन्होंने कहा ये बताने के बजाय कि पिछले पांच सालों में उन्होंने क्या किया वो नई जुमलों के साथ फिर जनता के साथ छलावा करने आ गए हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा काम के बजाय जुमलों से जीतने वाली बीजेपी ने फिर से इस बार जनता के लिए कई जुमले दे दिए। प्रदेश की जनता बीजेपी के पांच साल के कुशासन को देख चुकी है। उससे जनता त्रस्त हो चुकी है। इसलिए आगामी 14 फरवरी को प्रदेश की जनता बीजेपी को झाड़ू से साफ करने जा रही है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *