टीरा के नए अभियान यू मोर दैन एनीथिंग के ब्रांड एंबेसडर बने आहान पांडे
रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने अपना नया अभियान ‘यू मोर दैन एनीथिंग’ लॉन्च किया है। अभिनेता आहान पांडे को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ वह भारत के उन चुनिंदा ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिसने पुरुष सेलिब्रिटी को भी अपने प्रचार का चेहरा बनाया है। आहान पांडे अब करीना कपूर खान और सुहाना खान के साथ ब्रांड से जुड़ गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कंपनी का कहना है कि यह अभियान लोगों को बताता है कि खूबसूरती किसी तय नियम से नहीं, बल्कि व्यक्ति की अपनी पहचान, पसंद और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी होती है। टीरा अपने ‘टीरा. फॉर एवरी यू’ विचार के जरिये ग्राहकों को बिना झिझक अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुनने और खुद को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
टीरा की सीईओ और सह संस्थापक भक्ति मोदी ने कहा कि टीरा में हम मानते हैं कि खूबसूरती हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है और समय के साथ बदलती भी रहती है। ‘यू. मोर दैन एनीथिंग’ अभियान इसी सोच को सामने लाता है। हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ लोग बिना किसी दबाव के अपनी पसंद तलाश सकें और आत्मविश्वास के साथ खुद को व्यक्त कर सकें। आहान पांडे का हमारे साथ जुड़ना इसी बदलती सोच और नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति को दर्शाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं आहान पांडे ने कहा कि मेरे लिए ग्रूमिंग और स्किनकेयर सिर्फ दिखावे की चीज नहीं, बल्कि अच्छा महसूस करने और आत्मविश्वास पाने का तरीका है। मुझे अच्छा लगा कि यह अभियान लोगों को किसी ढांचे में ढलने के लिए नहीं कहता, बल्कि उन्हें अपनी तरह से रहने के लिए प्रेरित करता है। टीरा इस पूरी प्रक्रिया को आसान और सहज बनाता है, इसलिए इस पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। यह अभियान टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया समेत स्टोर्स में भी दिखाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि वह ब्यूटी को सभी के लिए आसान और सुलभ बनाना चाहती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


