जंगल में आग बुझाने के दौरान पैर फिसलकर खाई में गिरा युवक, मौत
पिथौरागढ़ जिले में आग बुझाने गया एक युवक हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम है।

उत्तराखंड के जंगलों में आग चिंता बढ़ा रही है। सरकारी अमला सिर्फ दावों में ही आग बुझाने की बात करके वाहवाही जरूर लूट रहा है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। पिथौरागढ़ जिले में आग बुझाने गया एक युवक हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम है।
पिथौरागढ़ जनपद की डीडीहाट तहसील में अठख्वाली के जंगल भी आग से सुलग रहे हैं। आग को बुझाने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयासों में जुटे हैं। अठख्वाली गांव के कुछ युवक घर से आग बुझाने के लिए निकले। इसी दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहे 19 वर्षीय पंकज देऊपा पुत्र नंदन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और फिसलकर पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। युवक भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






