Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बाइक सवार युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला, साथी ने भाग कर बचाई जान

ऋषिकेश क्षेत्र में आधी रात के बाद एक बाइक सवार युवक को पटक कर मार डाला। इस दौरान उसके साथी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। युवक एक रिजार्ट में काम करता था।

ऋषिकेश क्षेत्र में आधी रात के बाद एक बाइक सवार युवक को पटक कर मार डाला। इस दौरान उसके साथी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। युवक एक रिजार्ट में काम करता था। जो साथी के साथ ड्यूटी के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।
घटना राजाजी पार्क की गौहरी रेंज के अंतर्गत फूल चट्टी के समीप की है। मृत युवक की पहचान मनीष कुमार डोबरियाल (28 वर्ष) पुत्र कमलेश डोबरियाल गीता नगर ऋषिकेश मूल निवासी कुल्हार सतपुली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल के मुताबिक मनीष डोबरियाल अपने दोस्त शुभम डोभाल पुत्र राजेश डोभाल निवासी गढ़ी कैंट देहरादून के साथ गरुड़ चट्टी स्थित शानतं रिजार्ट में काम करता है। रविवार की रात करीब करीब 12 बजे यह दोनों बाइक से रिजार्ट जा रहे थे। इस बीच फूलचट्टी के समीप हाथी ने इन पर हमला कर दिया। हाथी ने मनीष डोबरियाल को मौके पर ही पटक कर मार दिया।
उसके साथी शुभम ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर ही रात को ही पहुंची थी, लेकिन हाथी कई घंटे तक घटनास्थल और उसके आसपास घूमता रहा। सुबह के वक्त जब हाथी यहां से चला गया तो युवक के शव को यहां से उठाया गया। पुलिस के मुताबिक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वर्तमान में सावन के महीने में नीलकंठ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए वन विभाग को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। ऐसे में इस क्षेत्र में हाथी के हमले की वजह से लोगों में भी दहशत है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।