Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

दिव्यांगजनों के लिए एक सार्थक प्रयास, उत्तरांचल प्रेस क्लब में दो दिन वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग, यहां करें पंजीकरण

दिव्यांगजनों के लिए एक अच्छी खबर है। उनके लिए उद्धार, नागपुर महाराष्ट्र सामाजिक संस्था, उत्तरांचल प्रेस क्लब व उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण का कैंप लगाया जा रहा है। ये कैंप देहरादून में परेड मैदान स्थित प्रेस क्लब में आयोजित होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तरांचल क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि यह दो दिवसीय शिविर 27 व 28 मई को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा। शिविर में तकनीशियनों की टीम भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति कोटा शाखा राजस्थान से आएगी। कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए तकनीशियन का निर्णय अंतिम होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अध्यक्ष राणा ने बताया कि शिविर में पंजीकरण के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब 9837383994, डॉ अजय कुमार 9068754511 व अनिल सती 9412349197 पर करा सकते है। राणा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए केबी अग्रवाल 9373103771 व कुमकुम अग्रवाल 98372424829 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने अपील कि किसी के भी आसपास कोई भी दिव्यांगजन हो तो अपने माध्यम से उस तक यह सूचना पहुंचाने का कष्ट करें। ताकि दिव्यांगजनों को शिविर का लाभ मिल सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।