Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दुकान के निकट से स्कूटी चोरी, पुलिस ने पकड़ा आरोपी, पहले कर चुका है आठ चोरियां

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्कूटी चोरी हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने चेकिंग की तो विकासनगर क्षेत्र में आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्कूटी चोरी हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने चेकिंग की तो विकासनगर क्षेत्र में आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक स्कूटी के साथ पकड़ा गया शातिर है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक कल दो अप्रैल को शिवपुरी प्रेमनगर निवासी मुकेश रावत ने स्कूटी चोरी की सूचना दी थी। बताया कि सुद्धोवाला चौक स्थित अजय चंदेल की दुकान के पास उनकी स्कूटी खड़ी थी। किसी ने चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने वायरलेस से सूचना अन्य थानों को भी दी।
घटना की सूचना के बाद चेकिंग की गई तो विकासनगर क्षेत्र के डाकपत्थर में एक युवक संदीप उर्फ संजू पुत्र दलीप निवासी वाल्मीकि बस्ती ओल्ड डालनवाला देहरादून को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास
1-वाद सं0 5466/17 धारा 457/380/411 भादवि थाना डालनवाला।
2-वाद सं0 5100/17 धारा 380/457/411 भादवि थाना राजपुर।
3-वाद सं0 4373/18 धारा 380/411 भादवि थाना पटेलनगर।
5-मु0अ0सं0 72/19 धारा 25/4 शस्त्र अधि0 थाना डालनवाला।
6-मु0अ0सं0152/19 धारा 25/4 शस्त्र अधि0 थाना डालनवाला।
7-मु0अ0सं0 178/19 धारा 457/380/411 भादवि डालनवाला।
8-मु0अ0सं0 183/20 धारा 456/380/411 भादवि थाना डालनवाला।
8-मु0अ0सं0 58/21 धारा 379/411 भादवि थाना प्रेमनगर।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।