पेन इंडिया स्कूल में रंगों की बौछार, धूमधाम से मना होली उत्सव
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला में स्थित पेन इंडिया स्कूल में होली उत्सव हर्षोल्लास और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की खास बात रही एक्टिविटी आधारित लर्निंग, जिसके माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों का स्वागत अबीर का टीका लगाकर किया। बच्चों ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और पूरे परिसर को रंगमय बना दिया। इस अवसर पर बच्चों से पाम पेंटिंग व क्राफ्ट गतिविधियां करवाई गईं तथा होली से जुड़े रोचक खेल भी आयोजित किए गए। विद्यालय को आकर्षक होली थीम से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी उत्सवमय हो उठा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में एक्टिविटी आधारित शिक्षण पद्धति को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। साथ ही, विद्यालय को अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन की आधिकारिक अनुमति प्राप्त हो गई है, जिससे क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्कूल के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने अपने संदेश में कहा कि होली हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, किरण नेगी, परविंदर कौर, शिवानी चौहान, अल्का तथा सहायिका नीलम उपस्थित रहीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


