Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून में एक व्यक्ति को हाथी ने पटक कर मार डाला, साथियों ने भागकर बचाई जान

देहरादून में हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला। उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसा सोडा सिरोली के जंगल में रविवार की शाम को हुआ।

देहरादून में हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला। उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसा सोडा सिरोली के जंगल में रविवार की शाम को हुआ। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति अपने साथियों से साथ उक्त क्षेत्र में घूमने गया था।
पुलिस ने बताया कि शाम करीब छह बजे कंट्रोल रूप को एक व्यक्ति ने हाथी के हमले की सूचना दी। हेमराज शर्मा नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह अपने दोस्त साबाज निवासी ओगल भट्टा क्लेमेंटाउन और अन्य साथियों के साथ सोडा सिरोली घूमने गया था। वहां अचानक हाथी आ धमका। इस बीच उन्होंने हाथी को देख कर भागना शुरू किया, लेकिन तब तक साबाज हाथी के हत्थे चढ़ गया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग की टीम भी वहां गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *