ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन में बेहोश मिली युवती, होश में आने पर उड़ा दिए होश, बताया उसके साथ हुआ ऐसा
धर्म नगरी ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह अधर्म की घटना प्रकाश में आई। ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर उसने जो खुलासा किया, तो सुनकर सबके होश उड़ गए।
धर्म नगरी ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह अधर्म की घटना प्रकाश में आई। ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर उसने जो खुलासा किया, तो सुनकर सबके होश उड़ गए। युवती के मुताबिक, कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।आज मंगलवार 19 अप्रैल की सुबह वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर गार्ड को एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। अनुमान लगाया गया कि युवती ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया है। जब वह होश में आई तो उसने बताया कि रात को उसके साथ रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्यामपुर चौकी पुलिस ने युवती से पूछताछ की। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक, युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।
पुलिस का कहना है कि रात में उसे कुछ युवक नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को यहां लाए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






