Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

वेश्यावृत्ति के एक गिरोह का पर्दाफाश, एक व्यक्ति गिरफ्तार, टीवी अभिनेत्री सहित तीन महिलाओं को कराया मुक्त

गोवा में पणजी के निकट संगोलदा गांव में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के एक गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है। इस मामले में गिरोह को चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गोवा में पणजी के निकट संगोलदा गांव में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के एक गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है। इस मामले में गिरोह को चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही टीवी अभिनेत्री सहित तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया। अपराध शाखा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि मुक्त कराई गई महिलाओं में अभिनेत्री और एक महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं, जबकि एक महिला हैदराबाद की है।
पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी और इसके अनुसार जाल बिछाया गया। सूचना की पुष्टि करने के बाद अपराध शाखा ने हैदराबाद के निवासी आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपये के भुगतान पर सौदा तय किया। विज्ञप्ति के अनुसार 17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।