Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ग्राफिक एरा में देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए जुटने का आह्वान, वंदना को पद्मश्री के लिए चुने जाने से खुशी की लहर

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूरी क्षमता और लगन से जुट जाने का आह्वान किया गया।

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूरी क्षमता और लगन से जुट जाने का आह्वान किया गया। ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने दोनों विश्वविद्यालयों के गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराने की बाद राखी घनशाला ने एनसीसी कैडिटों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर व्यक्ति अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करके देश के विकास में योगदान दे सकता है। देश को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए स्टार्ट अप और नई खोजों के साथ ही उत्पादन बढ़ाने की भी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप और एक के बाद एक नई खोजों के जरिये ग्राफिक एरा बहुत गौरवशाली अंदाज में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। समारोह में ग्राफिक एरा के चांसलर डॉ आर के जोशी ने देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी क्षमता, लगन और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। कुलपति डॉ एच एन नागराजा ने नई शिक्षा नीति के जरिये शिक्षा क्षेत्र में आये क्रांतिकारी बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर छात्र, हर शिक्षक और हर व्यक्ति को राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करके देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने ध्वज फहराने के बाद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को गणतंत्र की बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. जे. कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता आंदोलन में दी गई कुर्बानियों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कुलसचिव कैप्टन हिमांशु धूलिया ने राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। शिक्षिकों डॉ कपिल चौधरी और आकृति ढौंढियाल ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

वंदना को पद्मश्री के लिए चुने जाने से ग्राफिक एरा में खुशी की लहर
ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने की खबर से ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई। यह खुशखबरी मिलने पर विश्वविद्यालय परिसर में मिठाइयां बांटी गई। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि वंदना को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना जाना उत्तराखंड की महिलाओं और खिलाड़ियों के साथ ही पूरे राज्य और हर प्रतिभा का सम्मान है।


यह पूरे राज्य और हर प्रतिभा का सम्मानः डॉ घनशाला
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. घनशाला ने कहा कि यह पूरे राज्य के साथ ही हर प्रतिभा का सम्मान है। अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के जरिये पूरी दुनिया में एक खास पहचान बनाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने की घोषणा का ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। वंदना कटारिया ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा हैं।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने ओलंपियन वंदना कटारिया को बधाई देते हुए कहा कि वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाकर अपनी क्षमता और प्रतिभा साबित की है। वंदना की हैट्रिक के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में चौथे स्थान पर पहुंचने में कामयाब हुई। इस तरह वंदना कटारिया ने इतिहास रचा है। पूरे देश को विश्वास है कि अगले ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत गोल्ड मैडल जीतने में सफल होगा।
डॉ घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलना उत्तराखंड की महिलाओं और खिलाड़ियों के साथ ही पूरे राज्य और प्रतिभाओं का सम्मान है। हमारे लिए ये बहुत गर्व की बात है कि उत्तराखंड की बेटी और हमारी एमबीए की छात्रा वंदना अपनी प्रतिभा से आज देश के इस गरिमामयी सम्मान के लिए चुनी गई हैं।