Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

ग्राफिक एरा का एक बड़ा ऐलानः राष्ट्रीय पदक विजेताओं को ग्राफिक एरा में दी जाएगी निशुल्क शिक्षा, आवेदन आमंत्रित

उत्तराखंड में अग्रणीय शिक्षा संस्थान ग्राफिक एरा में अब राष्ट्रीय विजेताओं और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला ने आज यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा हमेशा से ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते आया है। इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा दी जायेगी। ग्राफिक एरा के दोनों विश्वविद्यालयों के हर कोर्स में इनके लिए एक-एक सीट रखी गई है। इसके साथ ही ग्राफिक एरा में बीए (आनर्स) मनोविज्ञान के छात्र जय सिंह को चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने तीन लाख रूपये प्रति वर्ष देने की घोषणा की। जय सिंह पिछले साल ही इण्डोर तीरंदाजी विश्व कप में ब्रोंज मेडल जीता था। जय सिंह अब एशियन गेम्स की तैयारीयां कर रहे हैं। जय सिंह का सपना है कि वह एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि इसके पहले लक्ष्य सेन को एशियन जूनियर बैडमिण्टन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जितने पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रूपये पुरूस्कार स्वारूप दिए और प्रत्येक वर्ष तैयारी के लिए 10 लाख रूपये देने की व्यवस्था की है। ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय महिला हॉकी टीम को बुलन्दियों पर ले जाने वाली खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रूपये नकद पुरूस्कार दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हाल ही में ग्राफिक एरा ने जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की। यूनिवर्सिटी में आपदा पीड़ित 100 परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेण्ट और दूसरे प्रोफेशनल कोर्सों में निशुल्क शिक्षा देने की प्रक्रिया चल रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।