उत्तराखंड में बदला मौसम, 11 जिलों में दो दिन बारिश, येलो अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में गुरुवार 21 मार्च की तड़के से ही कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 मार्च को भी इन जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 24 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। 25 मार्च को फिर से राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
गुरुवार 21 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 22 से 28 मार्च तक अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 28, 29, 30, 31, 32, 31 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 14, 14, 16, 16, 20, 20, 21 डिग्री रह सकता है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में बहुत अधिक गर्मी पड़ेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



