Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 27, 2026

पति और पत्नी में से एक की ही लगाई जाए निर्वाचन ड्यूटी- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने राज्य सरकार के कर्मचारियों में पति और पत्नी में से एक ही ही निर्वाचन ड्यूटी लगाने की मांग की। इस संबंध में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अरुण पांडेय ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत ऐसे कार्मिक जहां पति एवं पत्नी दोनों हों, इनमें से किसी एक को ही निर्वाचन ड्यूटी करने के लिए तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परिषद के घटक संघो द्वारा लगातार मांग की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों की प्रति भी ज्ञापन के साथ भेजी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में पुर्व में भी राज्य निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।