Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं को बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया पुरस्कृत

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। समारोह का आयोजन ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2023- 24 के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रहमान खान और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की इशिता शर्मा को सर्वांगीण श्रेणी में नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के श्रेष्ठ मेहता और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की शिवांगी सिंह को शैक्षणिक श्रेणी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के मानव रावत और मैनेजमेंट स्टडीज़ की इशिता नयाल को खेलों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगद पुरस्कार दिए गए। समारोह में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, पैट्रोलियम इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. वीरेन बहादुर सिंह और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक नेत्र मनी भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।