Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तिथि घोषित, चार मई से शुरू होगी परीक्षा, 15 जुलाई तक परीणाम, खबर विस्तार से

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तिथि की घोषणा कर दी। दसवीं और 12 वीं परीक्षा चार मई से शुरू होंगी। परीक्षा परीणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। ट्विटर हैंडल पर रमेश पोखरियाल ने आज शाम छह बजे इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि दस जून तक परीक्षा को पूरा करा लिया जाएगा। समय पर परीक्षा कराने की पूरी कोशिश है। इसके बाद पुस्तिकाओं का निरीक्षण और रिजल्ट तैयार किया जाएगा। 15 जुलाई तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि प्रेक्टिकल परीक्षा एक मार्च से शुरू हो जाएगी। इस बार कोरोनाकाल को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने तीस प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सबसे बड़ी महामारी संकट के समय जिस प्रकार छात्र छात्राओं ने खुद को तैयार किया। अध्यापकों व अभिभावकों ने विशेष मदद की। जब पूरी दुनियां एक एक वर्ष पीछे ले गई। वहीं, हमने साल खराब नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा कि हमने सक्रियता साथ परीक्षा कराई। छात्रों का एक साल बचाया। छात्रों ने मनोबल से काम किया, धेर्य से परीक्षा दी। दुनिया में ऐसा अद्भुत उदाहरण भारत में है। भारत में एक हजार से अधिक विश्वविद्यालय हैं। 45 हजार से ज्यादा डिग्री कालेज हैं। एक करोड़ दस लाख अध्यापक हैं। 15-16 लाख स्कूल हैं। छात्र छात्राओं की कुल संख्या अमेरिका की आबादी से ज्यादा 33 करोड हैं।
ऐसे में हर चुनौती का मुकाबला देश ने किया। आप पीछे नहीं रहे। अध्यापक योद्धा बनकर सामने आए। हमने आनलाइन पढ़ाया। रिजल्ट दिया। आगे के सत्र की तैयारी में जुटे हैं। डिजीटल इंडिया का सपना साकार किया। वन नेशन वन डिजीटल प्लेटफार्म की बात की थी। जो छात्र सीधे नहीं जुड़े उन्हें भिन्न तरीके से शिक्षा दी गई। हिंदुस्तान की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी ताकत से खड़ी रही। हमने पाठ्यक्रम को कम जरूर किया, लेकिन शिक्षण जारी रखा। 33 करोड़ छात्रों में से 25 करोड़ तक आनलाइन प्लेटफार्म पर लाए। जेईई व नीट परीक्षा कराई। जो सफलता है। लगातार जो संभव हो सकता है, प्रयासरत हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कभी मोबाइल पर मित्रों से बात करते थे। आज दीक्षा को डाउनलोड कर रहे हैं। तेजी से बदलाव आ रहा है। नई शिक्षा नीति हम लेकर आए हैं, दुनियां में सबसे बड़े रिफार्म के रूप में आ रही है। दुनिया ने इसे उत्सव के रूप में स्वीकार किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।