Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

कृषि कानून के खिलाफ सीटू के किया प्रदर्शन, पीएम का पुतला जलाया

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून में सीआईटीयू ने प्रदर्शन कर श्रम कानून के निलम्बन तथा किसानों के खिलाफ कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमन्त्री मोदी का पुतला दहन किया।

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून में सीआईटीयू ने प्रदर्शन कर श्रम कानून के निलम्बन तथा किसानों के खिलाफ कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमन्त्री मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर राजपुर रोड स्थित कार्यालय से कुछ दूर तक जुलूस निकाला गया। फिर प्रदर्शन के बाद पुतला जलाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान व मजदूर विरोधी नीति की कडे़ शब्दों में निन्दा की। कहा सरकार का हर फैसला बडे़ घरानों के पक्ष में हैं। फलस्वरूप मजदूर, किसान आन्दोलित हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूर, किसानों के खिलाफ बनाए गये कानून वापस नहीं लिये जाते हैं, तो सीआईटीयू आन्दोलन तेज करेगा।
इस अवसर पर सीटू के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री लेखराज, उपाध्यक्ष रामसिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, शिवादुबे, सुनीता भट्ट, नीलम, सीमा सिंह, पूनम सिंह, अनन्त आकाश, देवराज, अनिता रानी, गीता देवी, अल्का, मीनू, रोमा, भाववेश्वरी, अंजनी, आशा, रीता, मन्जू सिंह, मनप्रीत, मंजू , सन्तोष, लोकेश, गीता, पूजा, मधुमिश्रा, दिनेश, रीना, अनिल गोस्वामी, राज आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।